Jamshedpur : एमजीएम के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष के घर से नकद समेत छह लाख की चोरी

शहर के जाने-माने फिजिशियन हैं डॉ बलराम  झा

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत वेस्ट ले-आउट निवासी एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ बलराम झा के घर चोरी हो गई. घटना मंगलवार देर रात की है. घटना के वक्त डॉ बलराम अपने काम पर थे. जबकि उनकी पत्नी भी किसी काम से बाहर गई थी. रात 10 बजे जब बलराम झा आपने घर लौटे और दरवाजा खोला तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है. उन्होंने दरवाजे को हल्का सा धक्का मारा को दरवाजा खुल गया. घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्हें समझते देर नहीं लगी की घर में चोरी हो गई थी. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. डॉ बलराम ने बताया कि चोरों ने घर के पीछे से प्रवेश किया और घर के अंदर सारे अलमीरा को खोला. चोरों ने सारे कपड़े बिखेर दिए तथा घर में रखे एक लाख रुपये नकद और आलमीरा से पत्नी के गहनों की चोरी कर ली. गहनों की कीमत पांच लाख रुपये है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time