Potka : पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा के कलश का हुआ विसर्जन

 

पोटका : राधा गोविंद भागवत सेवा संघ के अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रों के द्वारा भागवत कथा अनुष्ठान का विजारोपण तीन महीने पहले किया गया था। सभी भगवत प्रेमियों के सहयोग एवं मुहूलडिहा गांव के माताओं, बहनों,  युवा वर्ग द्वारा तन, मन धन एवं शारीरिक सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न गया। भागवत कथा के समापन के पश्चात यज्ञ कुंड में उपस्थित भक्त जनों द्वारा पूर्णाहुति दी गई । इसके पश्चात कलश का विधि विधान के साथ पुनः विसर्जित कर दिया गया । वहीं भक्तगणों का मानना है कि सात दिनों तक इस भागवत कथा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया एवं चारों ओर धर्म का संचार हुआ ।  क्षेत्र का वातावरण शुद्ध एवं अच्छी बारिश की उम्मीद लोगों में जागी,आयोजन समिति का कहना है कि इस तरह से धर्म कांड करने से गांव में महामारी जैसी बीमारियां दूर हो जाती है। गांव सुख समृद्धि की ओर बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : शिव बारात रुट पर पुराने, जर्जर धर्मशाला और भवन को तोड़ने का काम शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time