महर्षि भृगु के क्षेत्र के जमशेदपुर में रहने वाले लोगों ने उठाया कदम
जमशेदपुर : महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर के अध्यक्ष बिनोद सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक मांग पत्र सांसद बिद्युत बरण महतो को सौंपा गया. जिसमें टाटा से बलिया के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू कराने का उनसे अनुरोध किया गया. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि आजादी से पूर्व से लेकर आज तक कोल्हान के साथ साथ देश के विकास में बलिया जिले के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. मगर आज तक टाटा से बलिया के लिये कोई सीधी ट्रेन नही है. जिसकी वजह से लोगों को दूसरे मार्ग से जाना पड़ता है. जिसमें समय के साथ साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है. सांसद ने इस मांग के संबंध में गम्भीरता से विचार करने तथा करवाई करवाने का अश्वासन दिया. इस मांग से बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे. प्रतिनिधिमंडल में मुन्ना चौबे, बरमेश्वर पांडेय, देवेंद्र पांडेय, हेमन्त तिवारी, विजय शंकर, दिनेश सिंह के अलावे पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तीन दिवसीय ‘रेडियंट झारखंड’ मेगा प्रदर्शनी का समापन, अतिथियों ने आयोजक संस्था व प्रतिभागियों की सराहना की
There is no ads to display, Please add some



















































