Chandil : कार्टून आर्ट के माध्यम से जनता को जागरुक कर रहे हैं कलाकार सौरभ

धूल और प्रदूषण से परेशान चांडिल की जनता का दर्द कार्टून आर्ट में उकेरा

चांडिल : चैनपुर निवासी युवा कलाकर सौरभ प्रामाणिक ने एक कार्टून आर्ट बनाया है जिसमें उन्होंने एक पौधे का चित्र बनाया है जो मास्क लगाया हुआ है। यह चित्र प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है कि प्रदूषण न केवल मनुष्यों के लिए, बल्कि पेड़-पौधों के लिए भी हानिकारक है. यह कार्टून आर्ट एक शक्तिशाली संदेश देता है कि हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए. चांडिल में धूल और प्रदूषण की समस्या एक गंभीर चिंता का विषय है. इससे न केवल आम जनता के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है,

इसे भी पढ़ें : Gamhariya : गम्हरिया अंचल कार्यालय में विशेष शिविर लगाकर ली गयी आवेदन

बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है. धूल और प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, और त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं. इसके अलावे प्रदूषण पेड़-पौधों और जानवरों के लिए भी हानिकारक है. युवा कलाकार सौरभ ने कार्टून आर्ट के माध्यम से लोगों को इस समस्या के प्रति जागरूक करने तथा इसके विरूद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. युवा कलाकार की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं. यह एक सराहनीय प्रयास है, उम्मीद है युवा कलाकारों की मेहनत से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे इस समस्या के समाधान के लिए एकजुट होंगे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में गोलमुरी बाजार बंद, व्यापारियों में आक्रोश

जमशेदपुर : गोलमुरी बाजार में लगातार हो रही चोरी और गोलमुरी स्थित कैनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी डकैती के विरोध में शनिवार को गोलमुरी बाजार पूरी तरह बंद रहा।…

Spread the love

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन चाईबासा स्टैंड के सामने टेलर ने राहगीर को को कुचला, मौत, चालक फरार; वाहन जब्त

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के चाईबासा बस स्टैंड के सामने शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time