Chakradjarpur : नव मनोनीत प्रदेश प्रभारी के राजू का चक्रधरपुर में कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

पश्चिमी सिंहभूम जाने के दौरान नेताओं ने किया स्वागत

चक्रधरपुर:- झारखंड कांग्रेस के नव मनोनीत प्रभारी के राजू झारखंड आगमन के साथ ही जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं इसी क्रम में शनिवार को प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, सुबोधकांत सहाय सहित अन्य झारखंड कांग्रेस के नेता पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे. इसी क्रम में चक्रधरपुर में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड के नेतृत्व प्रदेश प्रभारी समेत सभी नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़ें : Chandil : कार्टून आर्ट के माध्यम से जनता को जागरुक कर रहे हैं कलाकार सौरभ

इस दौरान सभी के स्वागत में नारेबाजी की गई. जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश स्तरीय नेताओं के जिला आगमन होने से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. अब पूरे जिले में प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने का काम शुरू किया जाएगा. इस दौरान एससी जिलाध्यक्ष कमल राम, बीस सूत्री सदस्य महेश साहू, युवा जिला उपाध्यक्ष संदीप महतो, जिला महासचिव सन्नी राॅबर्ट, जिला सचिव प्रतीक कुमार,अली महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा, रघुनंदन प्रधान सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time