Jamshedpur : 8.42 करोड़ की लागत से करनडीह में बनेगा स्टेडियम, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

जनता से किए वादे निभाना सौभाग्य की बात : विधायक

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के करनडीह में बहुप्रतीक्षित स्टेडियम निर्माण का शनिवार को विधायक संजीव सरदार ने भूमि पूजन सह शिलान्यास किया. इसका निर्माण 8.42 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. जो पहले 4.64 करोड़ रुपये प्रस्तावित था. इस स्टेडियम में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल और टेबल टेनिस समेत कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. साथ ही 4 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता वाला गैलरी और पवेलियन भी बनाया जाएगा. निर्माण कार्य 18 महीनें में पूरा होने की तिथि निर्धारित की गई है. इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना सौभाग्य की बात है. यह स्टेडियम क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल सुविधाएं प्रदान करेगा. भविष्य में इसे मॉडल स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसमें रबर ट्रैक जैसी उच्च स्तरीय सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आठ साल से चले आ रहे विवाद को लेकर की गई थी शिवम पर फायरिंग, सात गिरफ्तार

युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका

स्टेडियम का निर्माण हो जाने से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने में  काफी मदद मिलेगी. कई वर्षों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का निर्माण कार्य लंबित था. इस ऐतिहासिक पहल पर स्थानीय युवाओं और कई पंचायत के लोगो ने विधायक संजीव सरदार का जोरदार स्वागत किया और लड्डू वितरण किया. लोगों का कहना है कि इस स्टेडियम से आस पास के कई पंचायत जैसे हारहरगट्टू, करनडीह, कीताडीह, बागबेड़ा, सुंदरनगर समेत कई इलाके के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा से बलिया के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग, सांसद को सौंपा मांग पत्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time