Jamshedpur : टाटा से बलिया के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग, सांसद को सौंपा मांग पत्र

महर्षि भृगु के क्षेत्र के जमशेदपुर में रहने वाले लोगों ने उठाया कदम

जमशेदपुर : महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर के अध्यक्ष बिनोद सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक मांग पत्र सांसद बिद्युत बरण महतो को सौंपा गया. जिसमें टाटा से बलिया के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू कराने का उनसे अनुरोध किया गया. प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि आजादी से पूर्व से लेकर आज तक कोल्हान के साथ साथ देश के विकास में बलिया जिले के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. मगर आज तक टाटा से बलिया के लिये कोई सीधी ट्रेन नही है. जिसकी वजह से लोगों को दूसरे मार्ग से जाना पड़ता है. जिसमें समय के साथ साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है. सांसद ने इस मांग के संबंध में गम्भीरता से विचार करने तथा करवाई करवाने का अश्वासन दिया. इस मांग से बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे. प्रतिनिधिमंडल में मुन्ना चौबे, बरमेश्वर पांडेय, देवेंद्र पांडेय, हेमन्त तिवारी, विजय शंकर, दिनेश सिंह के अलावे पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तीन दिवसीय ‘रेडियंट झारखंड’ मेगा प्रदर्शनी का समापन, अतिथियों ने आयोजक संस्था व प्रतिभागियों की सराहना की

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time