गम्हरिया: झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नवागढ़ पंचायत के महतानडीह में सदस्यता अभियान चलाया गया. झामुमो नेता प्रदीप बारिक के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान ग्रामीणों को सरकार के नीति व सिद्धांत से अवगत कराया गया. इसके पश्चात दर्जनों महिलाओं समेत ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी. अभियान में लालबाबू सरदार, राजू सरदार, बेनीमाधव महतो, रविंद्र नाथ महतो, रूसो सरदार, लक्ष्मण मुर्मू, धर्म टुडू समेत महिलाएं उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेः Gamaharia: फाइनल सेटलमेंट को लेकर कंपनी ने लिया दो दिन का समय
There is no ads to display, Please add some


















































