चार दिनों से पिस्तौल लेकर जगह-जगह घूम रहा था युवक
जमशेदपुर : जुगसलाई पुलिस ने आरपी पटेल स्कूल मैदान से एक युवक को पिस्टल के साथ पकड़ा। युवक थाना क्षेत्र के छपरहिया मुहल्ला का रहने वाला बताया जाता है। बताया जाता है कि पिंटू नामक युवक बीते चार दिनों से पिस्टल लेकर जुगसलाई क्षेत्र में घूम रहा था। युवक की इस हरकत से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त था। युवक पिस्तौल दिखाकर उसकी गोली की खोज कर रहा था। कई लोगों से उसने पिस्टल की गोली की मांग की। युवक की इस हरकत से स्थानीय लोगों में अंदर व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि युवक ने उक्त पिस्टल जुगसलाई क्षेत्र के रहने वाले किसी युवक से खरीदा है। रविवार को युवक पिस्टल लेकर आर पी पटेल स्कूल मैदान में बैठा हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
दूसरी ओर इस मामले में जुगसलाई थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि एक युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध है। युवक के पास पिस्टल कहां से आया इसकी छानबीन की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :Jamshedpur : जीवन का उद्देश्य तय कर लो, संस्कार व व्यवहार बदल जाएगा : ब्रह्माकुमार भगवान भाई
There is no ads to display, Please add some



















































