सरकारी एंबुलेंस सेवा की मनमानी के कारण देर से अस्पताल पहुंचने पर हुई एक लड़के की मौत

 

 

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम में सरकारी एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं मिलने के कारण भूता गांव में सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए 15 वर्षीय पुत्र को पिता मोटरसाइकिल पर लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल देर से पहुंचने के कारण उसके पुत्र की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार भूता गांव के डांगुरपी टोला में शाम सात बजे तेज गति आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने 15 वर्षीय बुधराम सुंबरुई को धक्का मार कर भाग गया. इस घटना में वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद जख्मी बुधराम के पिता राजेश सुंबरुई ने एंबुलेंस के लिए 108 को फोन किया तो एंबुलेंस चालक द्वारा टालमटोल करने पर पिता राजेश सुंबरुई अपने पुत्र को मोटरसाइकिल पर लेकर चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डाक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ेः मधुपुर में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

    गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

    Spread the love

    Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

    गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time