11 को अल्बर्ट एक्का चौक पर टुसू का भव्य आयोजन

रांची : आगामी 11 जनवरी को रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक के पास होने वाले राजधानी टुसू महापर्व की तैयारी पूर्ण हो गई है. जिसमें डुमरी के विधायक जयराम महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो समेत अन्य नेता शामिल होंगे. इस आयोजन में पद्मश्री मधु मंसूरी, मुकुंद नायक, मजबूल खान, सावित्री कर्मकार, बबन देहाती के अलावे विभिन्न जगहों से लोक कलाकार भाग लेंगे. झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है. उक्त जानकारी संरक्षक अनंत कुमार महतो ने दिया.

इसे भी पढ़ें : सरायकेला में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा प्लास्टिक कैरी बैग

उधर तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन पार्क मोराबादी मैदान में एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई.बताया गया कि महापर्व में पारम्परिक रीति रिवाज के अनुसार टुसू थापना, टुसू पूजन, टुसू वंदना, सामूहिक टुसू गीत, सामूहिक टुसू नृत्य, छौ नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा. बैठक में जेएलकेएम के  संरक्षक अनंत महतो, सोनू, विक्की, लखन बेदिया, शिवराज सिंह, दिलेश्वर, पप्पू यादव, अयूब अली, रवि सिंह, प्रदीप कुमार, के अलावा अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : वर्कर्स कॉलेज में युवा स्वर्ण उत्सव के तहत कला और शिल्प कार्निवल का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *