Baharagora : रामनवमी महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर में रामनवमी कमिटी के तत्वावधान में रविवार को रामनवमी महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.  कलश यात्रा में लगभग 108 महिलाएं और कन्याओं ने रंगीन परिधानों में हिस्सा लिया. कलश यात्रा जगन्नाथपुर चौक से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई, जो कालिया बांध के घाट पहुंची जहां मुख्य पुजारी सौरभ मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भर के पुन: कलश यात्रा जगन्नाथपुर गांव का भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर पहुंची.

जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय

इस दौरान जय श्रीराम, जय जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा को लेकर आयोजक समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए जगह- जगह शीतल पेय जल, शरबत की व्यवस्था की गई थी.इस अवसर पर मिहिर दत्त,जीतेन्द्र ओझा, राजेश दत्त, कमल दत्त, राजेंद नाथ दत्त, झुना सोम, मुकलेश कोतुआल, राकेश दास, जयदेव खामराई,अरुण पाल,पंकज दंडपाठ, सुशील वेमराज समेत काफी संख्या में भक्त मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia : निजी विद्यालयों में री एडमिशन के बदले एनुअल चार्ज लेने का आजसू पार्टी ने किया विरोध

Spread the love
  • Related Posts

    Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

    सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

    Spread the love

    Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

    Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time