गम्हरिया : निजी विद्यालयों में री एडमिशन चार्ज लेने पर शिक्षा मंत्री द्वारा रोक लगाये जाने के बाद विद्यालयों में एनुअल चार्ज के रूप में पैसा लिये जाने का आजसू पार्टी द्वारा विरोध किया गया. पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष सुसेन महतो ने कहा कि वर्तमान में निजी विद्यालयों में री एडमीशन के बदले अभिभावकों से एनुअल फीस के रूप में राशि वसूली की जा रही है, जिससे अभिभावकों की उक्त समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. उन्होंने शिक्षा मंत्री के आदेश का पालन करते हुए एनुअल चार्ज के नाम पर राशि की वसूली पर रोक लगाने की मांग सरकार से की. साथ ही मइयां सम्मान योजना की राशि से वंचित लाभार्थियों को भी राशि देने की मांग की.
इसे भी पढ़ें : Jadugora: चार एकड़ खेत में गेहूं की हरियाली, किसान भागीरथी भगत बने प्रेरणा स्रोत
There is no ads to display, Please add some



















































