गम्हरिया : दो दिन पूर्व बोकारो के बीएसएल में घटी घटना की जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर ने निंदा की. साथ ही जमीन के बदले रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान विस्थापित प्रेम महतो के मृत्यु होने पर दुःख प्रकट किया. वहीं उसके आश्रित को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के बढ़ते जनाधार से स्थानीय विधायक भयभीत हो गये है. उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें : Jadugora: चार एकड़ खेत में गेहूं की हरियाली, किसान भागीरथी भगत बने प्रेरणा स्रोत
There is no ads to display, Please add some



















































