Chakulia : रूपुषकुंडी में तीन दिवसीय शीतला पूजा शुरू, कलश यात्रा निकाली गयी

पूजा के अंतिम दिन बाउल संगीत का होगा आयोजन

चाकुलिया : चाकुलिया की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव के ऊपर टोला में मंगलवार से तीन दिवसीय माता शीतला की पूजा धूमधाम से शुरू हुई. पूजा को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है. दोपहर में महिलाएं देव नदी पहुंचीं. यहां पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा. इसके बाद गाजा-बाजा और कीर्तन मंडलियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यह कलश यात्रा गांव के पूजा पंडाल में पहुंची. पंडाल में शीतला माता की मूर्ति स्थापित की गई है. महिलाओं ने माता शीतला की पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के लिए पंडाल में आसपास के गांवों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. मंगलवार की रात्रि में मंगल पाठ आयोजित होगा. शीतला पूजा कमेटी के जयदेव नायक, दशरथ नायक, आकुल नायक, प्रशांतु नायक, रामेश्वर नायक, साधन चंद्र नायक, पंकज नायक, संजीव नायक आदि इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. पूजा के अंतिम दिन बाउल संगीत आयोजित होगा.

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जर्जर सड़क पर चलना हुआ दूभर, जन प्रतिनिधि उदासीन लोगो में नाराजगी

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time