Jamshedpur: डोबो पुल पर मिली युवक की बुलेट, आत्मघाती छलांग की आशंका

जमशेदपुर:  शुक्रवार सुबह डोबो पुल पर गुरुवार रात से खड़ी एक बुलेट बाइक मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में पता चला कि बाइक आरएसबी कंपनी में काम करने वाले सूरज गोराई (पिता- शंकर गोराई), निवासी श्यामनगर गम्हरिया की है।

गुरुवार रात से ही पुल पर खड़ी सूरज की बुलेट (नंबर JH 05 EB 6790) देखकर लोगों ने सोनारी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया और परिजनों को खबर दी।

डोबो पुल से आत्मघाती छलांग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लोग यहां से कूदकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने पुल पर ऊंची जाली लगाने का ऐलान किया था, लेकिन काम अब तक अधूरा है। यही वजह है कि लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ हो रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूरज ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

इस घटना ने एक बार फिर शहरवासियों को झकझोर दिया है। लोगों का कहना है कि जब तक पुल पर ठोस सुरक्षा इंतजाम पूरे नहीं होते, तब तक ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सहकारिता से सशक्तिकरण, सिदगोड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time