धालभूमगढ़ में बंधन बैंक के खाते से खाताधारी के उड़ाए दो लाख रुपये

घाटशिला : धालभूमगढ़ में स्थानीय निजी क्षेत्र की बैंक बंधन बैंक के खाते से खाता संख्या 2020002020145208 से दिनांक 7 जनवरी 2025 को खाताधारी विष्णु कैवर्त के खाते से चार बार में 50000 करके कुल 200000 की निकासी कर ली गई. खाताधारी  ने बताया कि उसने नहीं निकाली और ना हीं किसी तरह की ओटीपी शेयर की. इसकी सूचना उनके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर प्राप्त हुई.

इसे भी पढ़ें : काली मंदिर के पास साइकिल सवार को बचाने के क्रम में दो युवक घायल

मालूम हो कि विष्णु कैवर्त जो धालभूमगढ़ प्रखंड के गोगलो ग्राम के निवासी हैं और काम के सिलसिले में हैदराबाद में काम करते हैं ,वहीं रहते हैं । वहां से शुक्रवार को उन्होंने आकर शाखा कार्यालय नरसिंहगढ़ में शाखा प्रबंधक के नाम एक आवेदन देकर अपने निकासी गए रकम को वापस अपने खाते में जमा करवाने का आवेदन दिया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद शाखा प्रबंधक ने मुख्य कार्यालय कोलकाता को इसकी सूचना दी और कार्रवाई करने की मांग की. शाखा प्रबंधक ने कहां कि यह जांच का विषय है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में प्रवासी मजदूरों के सुरक्षित प्रवास को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time