गोपालपुर में बंद घर से चोरी का आरोपी धराया, सामान भी बरामद

Ghatshila : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बंद घर से चोरी के सामान के साथ एक युवक को गृह स्वामी सीआरपीएफ जवान ने पड़कर घाटशिला पुलिस के हवाले कर दिया. साथ ही घर से चोरी की हुई पलंग, ड्रेसिंग टेबल सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया. घटना के संबंध में गृह स्वामी छत्तीसगढ़ राज्य में तैनात सीआरपीएफ जवान कृष्णु राय ने बताया कि गुरुवार को घर पहुंच कर चोरी के संबंध में आस-पास में छानबीन किया था.  इसी बीच पता चला कि कटिंगपाड़ा के युवकों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा में हाथियों का उपद्रव जारी, घर तोड़ा और फसलों को किया बर्बाद

अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी – थाना प्रभारी 

उन्होेंने कहा कि कई सामान अभी भी घर में रखा हुआ है. जानकारी मिलने पर घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन दे को इसकी जानकारी दी. थाना प्रभारी ने दलबल के साथ कटिंगपाड़ा में विजय नामाता के घर में छापामारी कर युवक को हिरासत में लिया एवं घर में रखें पलंग सहित अन्य सामान पुलिस ने जब्त कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी कार्रवाई चल रही है. इसमें कई युवक शामिल हैं तथा कई जगह चोरी का सामान इन्होंने बेचा है.  सभी सामान की रिकवरी करने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. आपको बता दें कि दो दिन पूर्व गोपालपुर गांव में बंद घर से पंखे एवं वायरिंग का तार, पलंग, भगवान की मूर्तियां, सहित सोने चांदी सहित कई कीमती सामान की चोरी हुई थी.

इसे भी पढ़ें :रामचंद्रपुर सबर बस्ती में शिक्षा मंत्री ने सबर परिवार के बीच किया कंबल का वितरण

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time