मिठाई दुकानदारों को डिस्प्ले बोर्ड में खाद्य सामग्री की मैन्युफैक्चरिंग व अंतिम उपयोग की तिथि डालना अनिवार्य : एसीएमओ

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण, जांच को लिया सैंपल

जमशेदपुर : शहर के मिठाई दुकानों में बिकने वाले खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच बुधवार को अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ जोगेश्वर प्रसाद एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन ने की. इस दौरान दोनों ने मेसर्स हावड़ा बेकरी, धतकीडीह में बेकरी यूनिट का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना बेसन काजू, बादाम नानखटिया और टोस्ट का सैंपल संग्रह किया. सैंपल की जांच राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम में की जाएगी. खाद्य पदार्थों में यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि समस्त करवाई की जाएगी. एसीएमओ डॉ. योगेश्वर प्रसाद ने बताया कि मिठाई दुकानदारों को डिस्प्ले बोर्ड में खाद्य सामग्री की मैन्यूफैक्चरिंग व अंतिम उपयोग की तिथि डालना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : जन्म एवं मृत्यु पंजीयन से जुड़े अधिकारियों, प्रगणको व कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

दुकानदारों के स्वच्छता का ख्याल रखने का निर्देश

उन्होंने बताया कि जिन दुकानों की जांच की गई, उनके संचालकों को एफएसएसएआई के मानक के अनुरूप साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया गया. वहीं उन्होंने बताया कि खुदरा एवं थोक खाद्य सामग्री बिक्री करने वाले दुकानदारों को एक्सपायर्ड या सड़े-गले खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने की सलाह दी गई. बताया कि खाद्य प्रतिष्ठानों के किचन की दीवारों में पपड़ी, मकड़ी का जाला तथा फूफंदी लगी नहीं रहनी चाहिए. जिन दुकानों में ऐसी स्थिति दिखेगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी दुकानदारों को दुकान के प्रमुख स्थान पर एफएसएसएआई लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन की प्रति चिपकाने का भी निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : 14 सरकारी स्कूलों के 420 छात्रों ने निजी कंपनियों व संस्थाओं का किया शैक्षणिक भ्रमण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *