Adityapur : हिन्दी माध्यम मॉर्निंग स्टार किड्स महावीर पाठशाला की शुरुआत होगी 14 अप्रैल से

 

आदित्यपुर : एस टाईप कॉलोनी, आदित्यपुर के न्यू एम टाईप (एमए-9) में संचालित मॉर्निंग स्टार किड्स में महावीर पाठशाला की शुरुआत की जा रही है, जिसका उदघाटन आगामी 14 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा. आगामी 15 अप्रैल से कक्षायें शुरु होगी. प्राचार्य दीपाली दोकानिया ने बताया कि मॉर्निंग स्टॉर किड्स में महावीर पाठशाला नामक हिन्दी माध्यम के स्कूल की शुरुआत की जा रही है, जहाँ तीन से छह वर्ष के उम्र के बच्चों की निःशुल्क पढ़ाई होगी. और उन्हें बुक, कॉपी, कलर, स्टेशनरी आदि भी फ्री में मिलेगा. बच्चे यहाँ नर्सरी से यूकेजी तक की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं.

सीएसआर के तहत महावीर पाठशाला की शुरुआत की जा रही है

क्योंकि इससे पूर्व उन्हें किसी स्कूल में दाखिला हीं नहीं मिलता है. और इससे बच्चों को पढ़ाई के लिए तैयार करने में मदद भी मिलेगी. दोकानिया ने बताया कि उनके दिवंगत श्वसुर डॉ महावीर राम (जाने-माने शिक्षाविद, जीवन संस्था के संस्थापक तथा एनआईटी, जमशेदपुर के मेटलर्जी विभाग के सेवानिवृत व्याख्याता) शुरु से हीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं तथा उनके नाम पर हीं इस स्कूल की शुरुआत की जा रही है. उन्होंने बताया कि कोविड से पूर्व भी संचालित स्कूल में हिन्दी माध्यम के 85 बच्चे थे. वहीं, बीएमसी ग्रुप के प्रोपराइटर दीपक दोकानिया ने बताया कि बीएमसी ग्रुप के द्वारा सीएसआर के तहत महावीर पाठशाला की शुरुआत की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Vinesh Phogat: ओलिंपिक सफलता न मिलने के बावजूद हरियाणा सरकार ने दिए चार करोड़, पर क्यों असंतुष्ट रहीं विनेश?


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time