आदित्यपुर : पार्श्व गायिका लता मंगेशकर की पुण्य तिथि पर रविवार को सांस्कृतिक संस्था परिमल की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कुणाल मेडिकल में किया गया. इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने लता के गाए गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. लता के सुरीले गीत सुनकर लोगों ने काफी तारीफ की. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत लता मंगेशकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर श्रद्धांजलि देने के बाद की गई. कार्यक्रम में मृत्युंजय कुमार, समाजसेवी ओमप्रकाश, शारदा देवी, रबिन्द्रनाथ चौबे, निरंजन मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कुणाल वर्मा, सुरेश धारी, सुबोध शरण, लक्ष्मण प्रसाद, संटू घोष का काफ़ी सराहनीय योगदान रहा.
There is no ads to display, Please add some



















































