Adityapur: स्व. शिबू प्रधान की 48वीं जयंती पर हुआ पौधारोपण, पर्यावरण से जोड़ी गई स्मृति

आदित्यपुर: बुधवार को सरायकेला-खरसावां इंटक कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष व समाजसेवी स्व. शिबू प्रधान जी की 48वीं जयंती को यादगार बनाते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन आजाद क्लब मैदान, कुलुप्टागा और कांग्रेस कार्यालय परिसर में किया गया.

इस अवसर पर अशोक और आम के पौधे रोपे गए, जिन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप ‘प्रधान वृक्ष’ नाम दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शिबू प्रधान जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पण से हुई.

पौधारोपण के माध्यम से न केवल दिवंगत नेता को याद किया गया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. आयोजकों ने इसे सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए एक नई परंपरा की नींव रखने की बात कही.

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव, जिला महासचिव खिरोद सरदार एवं कुणाल राय, अमित रावत, अमित शर्मा, शैलेंद्र सिंह, ललित नारायण प्रसाद, प्रियांशु कुमार, सुनील सरदार, चंदन प्रसाद, दीपक महतो, सोनू कालिंदी, वकील भाई, विनोद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने यह भी संकल्प लिया कि रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी, ताकि ये वृक्ष शिबू प्रधान जी की स्मृति में स्थायी रूप से हरे-भरे रह सकें.

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: जर्जर सड़कों ने बढ़ाई आमजनों की परेशानी, भाजपा युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुल्तानगंज के पावन गंगाजल से साकची शिव मंदिर में 11 को होगा बाबा भोलेनाथ का सहस्त्रघट जलाभिषेक 

जमशेदपुर : सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वाधिक पावन माना जाता है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, सावन के महीने में…

Spread the love

Muri : छात्रों के सब्र की परीक्षा लेकर सरकार अराजकता को निमंत्रण न दे : देवेंद्र नाथ महतो

प्रशासन के आग्रह पर छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची सरकार को सौंपी गई मुरी : जेपीएससी–जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time