
आदित्यपुर: आदित्यपुर के गुमटी बस्ती स्थित रेलवे क्रॉसिंग बाजार में जय हनुमान अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें स्थानीय नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी रही.
सम्मान समारोह बना आकर्षण का केंद्र
संध्या समय आयोजित सम्मान समारोह में आदित्यपुर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह को पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया. उनके साथ ही लोजपा नेता मनोज पासवान, अधिवक्ता संजय कुमार और राजद नेता देवप्रकाश देवता को भी मंच पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान अखाड़ा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रोमांचक खेल-करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उत्सव के इस भाग में श्रद्धा और शौर्य का सुंदर समागम देखने को मिला.
गणमान्य जनों की उपस्थिति
मौके पर अखाड़ा कमिटी के लाईसेंसी और नगर निगम के पूर्व पार्षद बीरेन्द्र गुप्ता, रतन लाल गुप्ता, सावन गुप्ता सहित कई स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे. सभी ने रामनवमी पर्व को सामाजिक एकता और धार्मिक समरसता का प्रतीक बताया.
संतोषी माता मंदिर में भी हुआ सम्मान समारोह
इसी क्रम में, आदित्यपुर-2 के रायडीह बस्ती स्थित संतोषी माता मंदिर अखाड़ा समिति द्वारा भी रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया गया. यहाँ भी पुरेन्द्र नारायण सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. समिति द्वारा यह परंपरा वर्ष 1951 से अनवरत चली आ रही है. इस आयोजन में परमेश्वर गुप्ता, राजू केराई, बबन सिंह, पप्पू ठाकुर, दीपक भगत, पवन झा, मुकेश झा सहित अनेक स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही.
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: राम दरबार के रूप में बच्चों की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, 2000 रामसेवकों के साथ निकली यात्रा
There is no ads to display, Please add some


















































