Adityapur : भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता के पुत्र व एक की मौत, चार लोग गंभीर

आदित्यपुर : भीषण सड़क हादसा में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसमें सरायकेला जिले के भाजपा नेता बास्को बेसरा के बड़े पुत्र अग्नि बेसरा की भी मौत गई गयी हैं। वहीं हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के करीब 3:00 बजे जमशेदपुर से आ रही स्कॉर्पियो ने राम लखन सिंह कॉलेज के पास खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.

चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है

हादसे की सूचना मिलने पर सदर पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया और घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है.

जमशेदपुर से आ रहा था वाहन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 3:00 बजे राम लखन सिंह कॉलेज के पास जोरदार आवाज सुनाई दी. जब लोगों ने देखा तो पता चला कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने राम लखन सिंह कॉलेज के पास खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी है. लोगों की चीख पुकार सुनकर बाकी लोग भी मौके पर पहुंचे.

इसे भी पढ़ें : Jadugora: जादूगोड़ा में मिली यूसिल कर्मी की लाश, मौत की गुत्थी बनी पहेली

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *