Aditypur : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

मृतक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था.

 आदित्यपुर : सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र के जबड़ी गांव के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया था. जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भर्ती कराया गया था. घायल जय किशन चौधरी (28) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक के शव को गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं उनके मित्र पीआर गुप्ता ने बताया कि जय किशन चौधरी उनके साथ जाइडस के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव डीलर का काम करता था. वह चाईबसा से काम खत्म कर चौका होते हुए मानगो लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

से भी पढ़ें : Adityapur : पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं में शामिल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुटी

उन्होंने बताया कि वह अकेले चौका से बाइक से घर लौट रहा था. जहां राहगीरों के सहयोग से उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी दोस्तों और परिजनों को बुधवार सुबह मिली. वह जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के कृष्णापुरी अपार्टमेंट में अकेले रहता था. उसकी शादी नहीं हुई थी. मृतक के माता पिता रांची में रहते थे. फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गयी है.

से भी पढ़ें : सैफ अली खान के घर में घुसा शख्स, धारदार हथियार से एक्टर पर किया हमला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *