प्रगणकों को जन्म एवं मृत्यु निबंधन की डिजिटल प्रक्रिया और मोबाइल ऐप के माध्यम से रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया समझाई गई.
जमशेदपुर : उपायुक्तअनन्य मित्तल के निर्देशानुसार न्यादर्श निबंधन प्रणाली के अन्तर्गत प्रगणकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सभागार में आयोजित किया गया, इसमें उप निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड, पर्णलेखा दास गुप्ता, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड I विवेक कुमार, सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड II बिरेन्द्र कुमार गुप्ता ने प्रगणकों को जन्म एवं मृत्यु निबंधन की डिजिटल प्रक्रिया और मोबाइल ऐप के माध्यम से रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया समझाई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड के सरकारी स्कूलों में फलदार पौधे लगाने का दिया गया निर्देश
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुदीप्त राज ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रगणकों को उनकी जिम्मेदारियों, रिपोर्ट प्रेषण, एसआरएस एप पर ससमय ऑनलाइन रिपोर्ट प्रेषण के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी बिनीता मिंज, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश सोरेंग एवं जिला सांख्यिकी कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे ।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं में शामिल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































