आदित्यपुर : कांग्रेस के महान नेता भारत के उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 108 वीं जयंती आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में जगदीश नारायण चौबे के नेतृत्व में मनाया गया। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धिवदयाल शर्मा एवं जगदीश नारायण चौबे ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण फूल अर्पण की। इस जयंती पर नगर निगम के सफाईकर्मी एवं महिलाएं पुरुष ने जगजीवन बाबू अमर रहे का नारा बुलंद किया. चौबे ने कहा कि रामनवमी विसर्जन के दिन आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में नगर निगम के सफाई मजदूरो को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ो महिला एवं पुरुषों आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नवरात्र के अवसर पर सरयू राय ने दिया संस्कृति सहेजने का संदेश, आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम – पूर्व CM सहित कई हुए शामिल




















































