घरेलू उड़ानों में वाई फाई सर्विस की सुविधा देने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बनी एयर इंडिया

 

 

नई दिल्लीः एयर इंडिया ने नए साल के अवसर पर यात्रियों को शानदार तोहफा दिया है. नए साल में एयर इंडिया में सफर करने वालों यात्रियों को अब घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में वाई फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी. देश के हवाई यात्रियों की पहली पसंद बनने वाली एयर इंडिया समय समय पर ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए अपनी सर्विस में अपग्रेड करती रहती है. इश क्रम में नए साल में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में वाई फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा की शुरुआत की गई है.

 

इसे भी पढ़ेः एनसीक्यूसी 2024 में बोकारो स्टील प्लांट की शानदार सफलता

 

टाटा ग्रुप की एयरलाइन घरेलू रूट पर भी इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने वाली देश की पहली एयरलाइन बन गई है. इस उपलब्धि पर एयरलाइन ने कहा कि यह सेवा सीमित प्रारंभिक अवधि के लिए घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए फ्री में उपलब्ध रहेगी. हालांकि एयरलाइन ने ये साफ नहीं किया है कि यह फ्री सेवा की अवधि कितने समय तक के लिए मान्य .एयरलाइन का इरादा है कि अपने अन्य विमानों पर भी धीरे-धीरे यह सेवा शुरू की जाए. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरुआती तौर पर फ्री वाई फाई कनेक्टिविटी की सुविधा एयरलाइन अपने एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और कुछ एयरबस ए321 नियो विमानों पर देने वाली है. एयरलाइन्स की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में पहले से ही चल रहे पायलट कार्यक्रम के तहत यात्रियों को इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा रही है.

इसे भी पढ़ेः सोनारी में ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

 

इश संबंध में एयर इंडिया के ग्राहक अनुभव प्रमुख राजेश डोगरा ने कहा कि “कनेक्टिविटी अब आधुनिक यात्रा का एक अभिन्न अंग बन गई है. कुछ लोगों के लिए यह वास्तविक समय में साझा करने की सुविधा और आराम के बारे में है, जबकि अन्य के लिए यह अधिक उत्पादकता और दक्षता के बारे में है.

Spread the love

Related Posts

Parliament : लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव को बुधवार को ध्वनि मत से खारिज हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी की…

Spread the love

SC ने केंद्र सरकार को Covid-19 टीकाकरण के कारण वैक्सीन से होने वाले नुकसान या गंभीर प्रतिकूल प्रभावों के मामलों के लिए एक ठोस ‘मुआवजा नीति’ तैयार करने का दिया निर्देश 

नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों (Side Effects) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सरकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *