एनसीक्यूसी 2024 में बोकारो स्टील प्लांट की शानदार सफलता

 

 

बोकारो: स्टील प्लांट ने ग्वालियर में क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित 38वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स(एनसीक्यूसी) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की. इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश भर के विभिन्न उद्योगों की टीमों ने भाग लिया.

पुरस्कार के साथ स्टील प्लांट के पदाधीकारी

 

जिसमें बीएसएल ने अपनी गुणवत्ता और उत्कृष्टता का परचम लहराया. इस स्पर्धा में बीएसएल की 11 टीमों ने “पार एक्सीलेंस अवार्ड” (सर्वोच्च सम्मान) प्राप्त किया, जबकि 7 टीमों को “एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, तीन टीमों को “सर्वश्रेष्ठ मॉडल पुरस्कार” से भी नवाजा गया, जो उनकी रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल का प्रमाण है.

इसे भी पढ़ेः अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन में लापरवाही बरतने पर उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को किया शोकॉज

 

इस बार, बीएसएल की दो लीन सेफ्टी सर्कल टीमों ने भी पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया और अपने प्रदर्शन से न केवल कंपनी की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, बल्कि गुणवत्ता सुधार की दिशा में बीएसएल के सतत प्रयासों को भी उजागर किया.  एनसीक्यूसी -2024 में शामिल सभी टीमों का चयन एक कठिन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिसमें डायरेक्टर-इन-चार्ज क्यूसी ट्रॉफी, QCFI चैप्टर सम्मेलन के अंतर्गत केस स्टडी, प्रस्तुतियाँ और गुणवत्ता सर्कल उपकरणों व तकनीकों पर आधारित ज्ञान परीक्षण शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : 108 साल बाद पहली बार चुनाव,बर्नपुर इस्को स्टील प्लांट में ऐतिहासिक चुनाव, संजीत बनर्जी बने महामंत्री 

बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS) ने इस जीत को मजदूरों की जीत बताया चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  108 साल बाद बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट में पहली बार चुनाव हुआ,…

Spread the love

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time