Jamshedpur: साकची में बजा मॉक ड्रिल का अलार्म, जिला प्रशासन का अग्नि सुरक्षा अभ्यास

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में व्यापक मॉक ड्रिल अभियान चलाया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में लोगों को त्वरित, प्रभावी और सुरक्षित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना है.

अभियान के तहत शुक्रवार को साकची स्थित यूनाइडेट ऑयल, जेएमएस स्टोर, उर्मिला ऑटोमोबाइल्स, मॉडर्न ऑटो स्टोर समेत अन्य प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ. इस दौरान कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में प्रतिक्रिया देने, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और सुरक्षित निकासी के व्यावहारिक तौर-तरीकों की जानकारी दी गई.

मॉक ड्रिल में फायर अलार्म के साथ आग लगने की नकली परिस्थिति उत्पन्न की गई. कर्मियों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन, प्राथमिक बचाव उपायों और निकासी मार्गों के अभ्यास में भाग लेने का अवसर मिला. विशेषज्ञों ने अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली भी समझाई.

यह अभियान यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है कि जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठान अग्निकांड जैसी आपदाओं से निपटने में समर्थ रहें. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मॉक ड्रिल कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विकास योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा, CSR फंड का जनहित में उपयोग सुनिश्चित करने पर बल

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time