Jamshedpur: खो-खो के विकास में विशेष योगदान के लिए अनन्या लिपि बनीं उपाध्यक्ष

Spread the love

जमशेदपुर: पूर्व खो-खो खिलाड़ी और टाटा स्टील के खेल विभाग में सहायक प्रबंधक (प्रशासन एवं कार्यक्रम) अनन्या लिपि को झारखंड राज्य खो-खो एसोसिएशन की विशेष आम बैठक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया. बैठक की अध्यक्षता झारखंड खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधायक ने की. इस बैठक में राज्य संघ के महासचिव को रिक्त पदों पर योग्य अधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार सौंपा गया.

जिला से राज्य स्तर तक सराहा गया योगदान
पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन की अनुशंसा पर अनन्या लिपि को उपाध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया. उनके उत्कृष्ट खेल प्रबंधन और झारखंड में खो-खो के समुचित विकास में योगदान के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई. अनन्या लिपि ने जिला और राज्य स्तर पर खो-खो खेल को नए आयाम दिए हैं.

कार्यालय में सौंपा गया नियुक्ति पत्र
पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनन्या लिपि के कार्यालय में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव श्रवण कुमार, कार्यकारिणी सदस्य डब्लू रहमान और मुजफ्फर अरशद शामिल रहे.

खो-खो खेल में आगे की योजनाओं पर चर्चा
इस मौके पर पदाधिकारियों ने झारखंड में खो-खो खेल के विकास को लेकर अनन्या लिपि से चर्चा की और उनके नेतृत्व में खेल को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई.

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur : डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से व्यापारी वर्ग चिंतित, विधायक सरयू राय ने देश की साख प्रभावित होने की कही बात

 


Spread the love

Related Posts

बैडमिंटन की गोल्डन जोड़ी Saina-Kashyap की प्रेम कहानी में नया मोड़, नहीं ले रहे तलाक, कहा – ‘हम फिर कोशिश कर रहे हैं’

Spread the love

Spread the loveहैदराबाद:  भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ रिश्ते को एक और मौका देने की बात कही है. उन्होंने 2 अगस्त को एक…


Spread the love

Jharkhand: झारखंड आएंगे विश्वप्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक, बेटियों को सिखाएंगे आत्मरक्षा

Spread the love

Spread the loveगम्हरिया:  अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक तिबोर बागोली दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में झारखंड आएंगे. वे यहां विभिन्न जिलों में मार्शल आर्ट्स कैंप लगाकर गरीब बच्चियों को आत्मरक्षा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *