Jamshedpur : डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से व्यापारी वर्ग चिंतित, विधायक सरयू राय ने देश की साख प्रभावित होने की कही बात

जमशेदपुर डेस्क

महंगाई, बेरोजगारी एवं सरकार की आंतरिक व वैश्विक नीति को लेकर पहले से हमलावर कांग्रेस पार्टी इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय मुद्रा (रुपये) की गिरावट पर ज्यादा मुखर है. पार्टी के नेता इस मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं. कांग्रेस के विरोध के स्वर में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता भी हां में हां मिला रहे हैं. वहीं भाजपा इस मुद्दे पर बचाव की मुद्रा में दिख रही है. जबकि एनडीए के साथी नपी तुली प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. इस मामले में पर ‘रडार न्यूज 24’ ने एनडीए गठबंधन एवं विपक्ष के नेताओं के अलावे व्यापारियों एवं कारोबारियों से बात की. सभी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय मुद्रा के अवमूल्यन पर चिंता जताते हुए अर्थव्यवस्था प्रभावित होने की बात कही. हालांकि 15 जनवरी के मुकाबले 16 जनवरी को डॉलर के मुकाबले रूपया 20 पैसे मजबूत होकर 86.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : पुलिस ने तीन चोरी की घटनाओं में शामिल 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

देश की साख प्रभावित होती है – सरयू राय

 

विधायक सरयू राय

केंद्र सरकार में एनडीए गठबंधन के प्रमुख घटक जेडीयू के जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय मुद्रा का मूल्य गिरने से देश की साख घटती है. देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ता है. हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में जरूरी कदम उठा रही है. इकोनॉमी मजबूत करने की दिशा में निरंतर काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि मुद्रा का अवमुल्यन टर्म ऑफ ट्रेड पर भी निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि कहा कि कायदे से रुपया मजबूत होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : हाता-तिरिंग एनएच-220 की मरम्मत के लिए जनहित याचिका पर रांची उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई

डॉलर का मजबूत होना चिंताजनक – सोंथालिया

 

सुरेश सोंथालिया

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय सचिव सह उद्यमी सुरेश सोंथालिया ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रूपया का कमजोर होना चिंताजनक है. इससे अर्थ व्यवस्था प्रभावित होती है. अर्थ व्यवस्था प्रभावित होने से व्यापार-कारोबार प्रभावित होता है. जिसका सीधा प्रभाव छोटे कारोबारियों एवं उपभोक्ताओं पर पड़ता है. हालांकि उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी. डॉलर मजबूत होने पर चिंता जताते हुए सुरेश सोंथालिया ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच इसकी मजबूती भारत के लिए चिंताजनक है.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

मोदी सरकार की आंतरिक व वैश्विक नीति फेल- महेंद्र पांडेय

 

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं. केंद्र सरकार की आंतरिक व वैश्विक नीति मजबूत नहीं है. जिसका खामियाजा देश की अर्थ व्यवस्था को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पहले से ही देश में महंगाई एवं बेरोजगारी का दंश जनता भुगत रही है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मुद्रा का अवमुल्यन होना चिंताजनक है. पूर्ववर्ती कांग्रेस की मनमोहन सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी के दौर में भी मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था प्रभावित होने नहीं दी. जबकि एनडीए सरकार के 11 वर्षों के शासन काल में रूपये की साख निरंतर गिरती जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : जोजोबेरा में टाटा पावर 4,000 छात्रों को खेलों का प्रशिक्षण देकर बना रहा सशक्त

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल डे केयर मानगो की ओर से मदर्स डे के मौके पर चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल में अध्ययनरत छात्र…

Spread the love

Jamshedpur : डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अनुमंडलीय वन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time