Ghatshila : घीकुली में मनमानी ढंग से चलता है आंगनबाड़ी केंद्र

 

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के महुलिया पंचायत के घीकुली में आंगनबाड़ी केंद्र मनमानी ढंग से खुलता और बंद होता है। बुधवार को 10.30 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़ा हुआ था। थोड़ी देर बाद सहायिका कावेरी रजक धुप में तीन बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र जाती हुई नजर आई। इस संबंध में गांव की महिलाओं से जानकारी लेने पर गांव की बैसाखी सिंह ने बताया की आंगनबाड़ी केंद्र मनमानी समय से खुलता है जिसके चलते बच्चे केंद्र जाना नहीं चाहते हैं ।

समय से नहीं खुलने के कारण बच्चे लौट जाते हैं

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र में पढ़ाई तो दुर की बात है खाना भी ढंग से नहीं खिलाया जाता है। वहीं पद्ममावती सिंह ने बताया कि हर दिन की यही कहानी है सुबह 8 बजे की जगह 10 से 11बजे केंद्र को खोला जाता है सिर्फ बच्चे जाते हैं और खाकर आते हैं । वहीं सोनकर सिंह ने कहा की आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का पढ़ाई नहीं होती है। और आंगनबाड़ी समय से नहीं खुलने के कारण बच्चे लौट जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : स्वास्थ्य कर्मियों को मॉकड्रिल के माध्यम से अग्निशमन यंत्र का दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *