केंद्रीय मुखी समाज झारखंड प्रदेश की वार्षिक मिलन समारोह संपन्न, 550 प्रतिनिधि हुए शामिल

 

 

झारखंड अनुसूचित जाति आयोग की गठन की मांग को लेकर आंदोलन करेगा मुखी समाज

 

जमशेदपुरः केंद्रीय मुखी समाज मूल निवासी झारखंड प्रदेश की वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन रविवार को ट्राईबल कल्चर सेंटर सोनारी में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में पूरे कोल्हान प्रमंडल के मुखी समाज के लगभग 550 प्रतिनिधि भाग लिये. सर्वप्रथम बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया. उसके बाद मुखी समाज के दिवंगत पदाधिकारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने वर्ष 2024 वर्ष में समाज द्वारा की गई गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले वर्ष 2025 को समाज का हक और अधिकार की लड़ाई के लिए आंदोलन का वर्ष रहेगा.

 

इसे पढ़ेः आचार्य किशोर कुमार के निधन से विधायक सरयू राय मर्माहत, बताया व्यक्तिगत क्षति

 

इस अवसर पर कई प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें मुख्य रूप से समाज के द्वारा पूर्ण रूप से झारखंड अनुसूचित जाति आयोग की गठन की मांग, आने वाले दिनों में समाज का केंद्रीय महा सम्मेलन, सामाजिक शिक्षा,समाज की संस्कृति आदि को बढ़ाने के लिए कदम उठाया जाएगा और समाज के छात्रों को  जाति प्रमाण पत्र में बनने में हो रही कठिनाइयों के विषय में व्यापक आंदोलन करना मुख्य मांग रहा. इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय मुखी समाज मूल निवासी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष हरी मुखी, कार्यकारी  अध्यक्ष परेश मुखी, महासचिव रमाकांत करवा, पांगी मुखी, उपाध्यक्ष राम मुखी, राकेश मुखी, जॉनी मुखी, शत्रुघ्न नायक, राजू मुखी, मनोज करवा, पी के करवा, मुजीम मुखी, छोटेलाल मुखी , मादरू मुखी,श्यामलाल मुखी, मनोज मुखी,नरेश मुखी,सूरज मुखी,नुरपो करवा,किशोर मुखी,मंगल नाथ मुखी ,रतन जी,विकास मुखी, सोपान करवा ,शैलेश  चौधरी,अशोक बेहरा, राजेश मुखी , अरविंदमुखी , राजकुमार मुखी सोहनलाल मुखी, पदमा कश्यप,माया करवा,लखी देवी,नीना देवी,श्यामली मुखी,सुनीता मुखी,माला करवा,भारती करवा तथा अन्य उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time