जयकान में स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित

 

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड के जयकान गांव स्थित शास्त्री स्मारक उच्च विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़, बिस्कुट दौड़, अंदर-बाहर, स्लो साइकिल रेस, गणित दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, फ्रॉग रेस, चप्पल दौड़ एवं म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक और शारीरिक दक्षता बढ़ाने वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों के साथ-साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष बात यह रही कि गांव की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : उचित रखरखाव के अभाव में राधा रानी क्लब धीरे-धीरे खोता जा रहा अपना अस्तित्व

आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के संचालक, ग्राम प्रधान सह झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो रहे. उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क जैसी गुणों का भी विकास करता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जयकान गांव की तारामति महतो, अंजलि महतो, सुनीता महतो, अलका महतो, मीनाक्षी महतो, संजना महतो,रवीना महतो,जयंती महतो जैसे महिला समाज सेवी एवं षष्टीपद महतो, सिद्धश्वर महतो, निधु महतो, मधुसूदन महतो, गोविन्द महतो, निर्मल महतो, गणेश महतो, देवलाल महतो द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़ें : उचित रखरखाव के अभाव में राधा रानी क्लब धीरे-धीरे खोता जा रहा अपना अस्तित्व

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *