Chaibasa: अफीम की अवैध खेती की रोकथाम के लिए जागरूकता बैठक संपन्न

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम में अवैध अफीम की खेती होने की सूचना से संबंधित पंचायती राज विभाग द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में मतकमहातु स्थित पेचायत भवन में मुखिया जुलियाना देवगम की अध्यक्षता में शनिवार को ग्रामीण एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक की गई. बैठक में कहा गया कि अफीम की खेती न केवल समाज के लिए क्षतिकारक है बल्कि देश की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी कुप्रभावित करता है. कहा गया कि युवा वर्ग इसके नशे के चपेट में आने लगे हैं, जिनके कंधे पर देश की विकास की गति बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ेः Chaibasa: रेलवे के पूर्व चीफ मैकेनिकल इंजीनियर ने बच्चों को 30 उपयोगी पुस्तकें दान किया

ऐसे में हमारे क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए. ताकि समाज को खतरनाक नशे से दूर रखा जा सके. अपने क्षेत्र में यदि कहीं अफीम की खेती की जानकारी मिले तो जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए शिकायत दर्ज करें.  बैठक में नरसंडा पंचायत मुखिया श्रीराम सुंडी,प्रधान लिपिक शुभम लिपिक,बीपीआरओ महेंद्र गोप, पंचायत सचिव ज्योति किरण सोरेंग,सुरेश हेस्सा,रमेश लोहार,बासुदेव कुमार,मोहन दास,लक्ष्मी मछुवा,अरुण महतो, अविनाश ठाकुर,विकास दास,अर्जुन गोप,अभय चंद्र देवगम और सुरजा देवगम उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time