सड़क सुरक्षा माह के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

गिरिडीहः झारखंड सरकार के निर्देश पर गिरिडीह में 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसके तहत अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को व्यापक रूप से जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सभी की जिंदगी बहुत महत्वपूर्ण होती है, ऐसी स्थिति में सभी वाहन चालकों को यातायात नियम मानकों को पूरा करते हुए वाहन चलाना चाहिए. इसके साथ ही उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई अहम जानकारियां भी दी. इस अवसर पर डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी, एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीएफओ मनीष तिवारी, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव  डीएसपी 2 कौशर अली, साकेत भारती, नंदकिशोर पंडित, सौरव ,श्रीकांत, MVI एमडी इरफान अहमद, शुभम लाल, गौरी शंकर, रोड सेफ्टी मैनेजर मोहम्मद वाजिद आदि उपस्थित थे.

से भी पढ़ेः बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, मुआवजे को लेकर पांच घंटे सड़क जाम

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time