Baharagoda : बड़सोल पुलिस को देख स्कूटी छोड़कर भागा तस्कर, डिक्की से दो किलो गांजा बरामद

बहरागोड़ा : बड़सोल थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव में सोमवार की रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो गांजा बरामद किया। हालांकि, पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार बड़सोल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी से गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही बड़सोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार और मजिस्ट्रेट के रूप में बहरागोड़ा अंचलाधिकारी राजाराम मुंडा ने स्कूटी सवार को रोकने के लिए घेराबंदी की। स्वयं को घिरता देख स्कूटी (संख्या WB 49 B0269) सवार गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। अंधेरा होने के कारण पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी। बाद में स्कूटी की डिक्की से 2 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया। वहीं फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी गई। छापेमारी में एएसआई कुलदीप ठाकुर , सिकंदर यादव और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में “Luck Paglu” रिएलिटी शो का शानदार आयोजन, Zeze बने विजेता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *