Baharagoda : धूमधाम से मनाया गया श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का भव्य सत्संग महोत्सव

  • भक्तों ने लिया जीवन पर प्रकाश डालने वाले सत्संग का आनंद
  • भक्तिमय वातावरण में मातृ सम्मेलन और धार्मिक कार्यक्रम का  हुआ आयोजन

बहरागोड़ा : खेदुआ पंचायत के दुधकुंडी गांव में शनिवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का भव्य सत्संग महोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रितिक रास बिहारी मंडल ने की, जिसमें स्थानीय सत्संग वृंद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि रितिक रास बिहारी मंडल ने ठाकुर अनुकूलचंद्र की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 14 सितंबर 1888 को वर्तमान बांग्लादेश के पबना जिले में हुआ था। उन्होंने मातृ और पितृ भक्ति को सर्वोपरि माना। सत्संग कार्यक्रम की शुरुआत उषा कीर्तन के साथ हुई, उसके बाद सामूहिक प्रार्थना और धर्मग्रंथों का पाठ किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अमरप्रीत सिंह काले ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, राष्ट्रीय सुरक्षा में झारखंड की भूमिका पर किया विमर्श

संतों की जीवनी से भक्तों ने लिया जीवन मार्ग का प्रकाश

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और ठाकुर भोग का वितरण किया गया। बेनाशोली चौक से पूजा स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पुरुष और महिला भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। जन्म महोत्सव के बाद मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसका मुख्य विषय “समाज के गठन में मातृ भूमिका” था। इसके बाद धर्म सभा, प्रसाद वितरण, आरती, भजन-कीर्तन और विदाई संगीत के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर दुर्गा बारीक, परिमल सीट, असीम सीट और मनोरंजन सेनापति सहित कई भक्त उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने दुर्गा पूजा को लेकर पेश-ए-इमाम, मस्जिदों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

सीसीटीवी से होगी निगरानी, सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों एवं एआई जनरेटेड फेक वीडियो से सावधान रहने, भ्रामक खबरों को प्रसारित नहीं करने के संबंध में भी जागरूक करने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time