Baharagora : विधायक प्रतिनिधि सह बीस सूत्री अध्यक्ष ने किया धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

बहरागोड़ा : शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर क्षेत्र स्थित पाथरघाटा लैम्पस में विधायक प्रतिनिधि सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र का उद्घाटन होने से यहां के किसानों को सरकारी दर पर धान बेचने में सुविधा होगी.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : कोयला तस्करों ने सीआईएसएफ की टीम पर किया हमला

लैम्पस में इस बार कुल 450 किसान पंजीकृत हैं

साथ ही उन्होंने अधिकारियों तथा धान क्रय केंद्र में उपस्थित कर्मचारियों को कहा कि किसानों का धान बेचने में किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हो. इस पर विशेष ध्यान रखें. इस बार किसानों को साधारण धान की मूल्य 2400 प्रति क्विंटल तथा उत्तम किस्म के धान का मूल्य 2420 प्रति क्विंटल की दर से खरीदारी की जाएगी. वहीं लैम्पस में इस बार कुल 450 किसान पंजीकृत हैं.  इस मौके पर सचिव सपन कुमार माझी, कोषाध्यक्ष गुरु प्रसाद दास,गोपी मुंडा,मलय दे,ठाकुर देव मुंडा,जयदेव दास,अमर सिंह,गणेश मुंडा,सुधीर सिंह, शामल माइति,मलय बाड़ी आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : इग्नू में मास्टर डिग्री और पीजी डिप्लोमा स्तर के लिए आवेदन शुरू

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time