Baharagora : सात मार्च को नौवां सामूहिक विवाह समारोह होगा आयोजित – डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

 

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित अपने आवासीय परिसर में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि आगामी सात मार्च को बहरागोड़ा में नौवां सामूहिक विवाह समारोह बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित होगी. इसमें बीस गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि विगत आठ वर्षों में बहरागोड़ा में आठ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हो चुका है जिसमें 2 सौ से अधिक गरीब कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : कोयला तस्करों ने सीआईएसएफ की टीम पर किया हमला

वर-कन्या का रजिस्ट्री मैरेज भी कराया जाएगा

उन्होंने कहा कि इसमें आधे से अधिक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज की कन्यायें हैं. वहीं आर्थिक अभाव एवं कठिनाईयों कें कारण अनेक माता-पिता को अपने सुपुत्रियों के विवाह कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जिनके सूहलियत के लिए सामूहिक विवाह समारोह में हजारों अतिथिओं की उपस्थिति में अलग-अलग मंडपों, वैदिक रीति रिवाज के अनुसार पंडितों द्वारा वर-कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा व कन्या को दैनंदिन उपयोग की वस्तुयें भी भेंट दिया जाएगा. विवाह के पूर्व वर-कन्या का रजिस्ट्री मैरेज कराया जाएगा एवं दूल्हा विवाह मंडप में किसी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने, घरेलु हिंसा नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प भी दिलाया जाएगा. इस सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होने के लिए 25 हजार अतिथिओं को निमंत्रण दिए जाएंगे. जहां सम्पूर्ण समारोह पॉलिथिन एवं प्लास्टिकमुक्त होगा.

इसे भी पढ़ें : Gamhariya : विजय तरण आश्रम के संस्थापक राम बाबा के महानिर्वाण महोत्सव पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान

ये थे उपस्थित 

इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव, सुमन कल्याण मंडल, अर्धेन्दु प्रहराज, मनोज गिरि, कुमार गौरव पुष्टि,श्रीबत्स घोष, विभाष दास, गौरीशंकर महतो, देवाशीष दास, देबु दे, काजल महाकुड़,बाप्तु साव, बीणा पात्र, अर्चना माईती, आशीष महापात्र, विश्वनाथ सोरेन,रतन लाल हेमकांत भुइंया,देबू सीट, शिवू संतरा, यादव पात्र, ननि गोपाल साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : जैक बोर्ड का मॉडल प्रश्न पत्र नहीं हुआ जारी, विद्यार्थी परेशान

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time