jamshedpur : जैक बोर्ड का मॉडल प्रश्न पत्र नहीं हुआ जारी, विद्यार्थी परेशान

जिला शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक प्रश्न पत्र को रिलीज करने का नहीं दिया गया निर्देश.

जमशेदपुर : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 11 फरवरी से होगी। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किया गया है. विभाग की ओर से नियुक्त शिक्षकों ने हर विषय के पांच-पांच सेट प्रश्न पत्र तैयार किए  है. लेकिन इन प्रश्न पत्र को अभी तक रिलीज नहीं किया गया.  प्रश्न पत्र तैयार किेए हुए लगभग एक माह बीत चुका हैं, ऐसे में विद्यार्थी ना तो प्रश्न पत्र से अभ्यास कर पा रहे हैं और ना ही इसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। वहीं झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से सभी विषयों के पांच-पांच प्रश्न पत्र जारी करने थे लेकिन जैक की ओर से मात्र एक-एक सेठ ही विद्यार्थियों को अभी तक जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : देवघर सब्जी मंडी में भीषण आग, 45 दुकान जली, करोड़ों का नुकसान

दूसरी बार प्री टेस्ट लेने के निर्देश दिया गया

जिला शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दूसरी बार प्री टेस्ट लेने के निर्देश दिया गया है.  लेकिन अभी तक प्री टेस्ट की तिथियां जारी नहीं की गई है  ना ही मॉडल प्रश्न पत्र को रिलीज किया गया है. मॉडल प्रश्न पत्र नहीं मिलने के कारण विद्यार्थी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं. मॉडल प्रश्न पत्रों से विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप को समझने में मदद मिलती है. मॉडल पेपरों के माध्यम से छात्र यह जान सकते हैं कि परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और उनकी तैयारी के लिए उसी अनुसार योजना बनाते हैं.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: अज्ञात वाहन की टक्कर से कामगार घायल

परीक्षा सुबह 9:45 बजे शुरू होगी

मॉडल पेपर हल करने से ना केवल छात्रों के टाइम- मैनेजमेंट, आंसर राइटिंग करने में भी मदद मिलती है. दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2025 को समाप्त होंगी. कक्षा 10 की परीक्षाएं 11 फरवरी से आरंभ होकर 3 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. मैट्रिक परीक्षा के लिए सभी पेपर सुबह के सत्र में होंगे, जिनका समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टुसु मेले में अमरप्रीत काले ने बजाया ढोल, किया डांस – देखें वीडियो

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

झारखंड लाठी से नहीं, संवाद से चलेगा, हेमंत सरकार को देना होगा जवाब जमशेदपुर : झारखंड के राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे…

Spread the love

Jadugora : 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

जादूगोड़ा : हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी तत्पर हो गए है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time