Bahragora : 108वें सार्वभौम भक्त सम्मेलन का शंखनाद, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

बहरागोड़ा: अध्यात्म और श्रद्धा की त्रिवेणी में आज पूरा बहरागोड़ा सराबोर हो उठा। स्वामी निगमानंद सरस्वती के 108वें चार दिवसीय सार्वभौम भक्त सम्मेलन का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। बहरागोड़ा निगमानंद सारस्वत आश्रम के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव ने पहले ही दिन अपनी भव्यता से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विशाल शोभायात्रा: भक्ति और उल्लास का संगम:-
सम्मेलन के पहले दिन सुबह एक विशाल और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। श्री श्री ठाकुर निगमानंद देव की मनमोहक झांकी के साथ निकली इस यात्रा में देश के कोने-कोने से आए हजारों पुरुष और महिला अनुयायी शामिल हुए।वहीं शोभायात्रा आयोजन स्थल से निकलकर पूरे बाजार का परिभ्रमण करते हुए और मुख्य सड़कों से गुजरते हुए वापस आश्रम पहुंची।साथ ही शंख ध्वनि, हरिनाम संकीर्तन और ‘जय गुरु’ के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। इस महासम्मेलन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिसके लिए कई एकड़ भूमि पर इस आयोजन का विस्तार है।वहीं भक्तों के ठहरने के लिए भव्य पंडाल बनाए गए हैं।साथ ही प्रतिदिन भक्तों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। चार दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में देश के ख्यातिप्राप्त संत अपने प्रवचनों से भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे। मुख्य रूप से स्वामी पुरुषोत्मानंद सरस्वती (असम सारस्वत मठ) व स्वामी अपूर्वानंद सरस्वती शाम को कार्यक्रम स्थल पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान और आरती का आयोजन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे।

इसे भी पढ़ें :  Gua : महानवमी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time