Bahragora : बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

बहरागोड़ा : पटवेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम तथा मिराकी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने मुख्य अतिथि तथा श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किए जाने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नशा न सिर्फ एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से खोखला करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बादी की राह पर ले जाता है; इसलिए युवाओं को इसके चंगुल से दूर रहकर एक स्वस्थ व मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी ऊर्जा लगानी होगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक सुर में जीवन में कभी नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के गोपेश मिश्रा, ट्रस्ट के सचिव रीता पात्र, विद्यालय के शिक्षक गौतम मिश्रा , शिक्षिका वर्षा घोष तथा पूरे विद्यालय परिवार उपस्थित था।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बलिदान दिवस पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time