Bahragora: 200 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ नवकेलबर महोत्सव का शुभारंभ, पुरी से आए पंडितों ने की विधिवत पूजा

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा गांव में शनिवार से श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु के नवकेलबर की पाँचवीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक उत्सव प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपराओं और मंत्रोच्चारण के बीच हुई।

उत्सव का शुभारंभ स्वर्णरेखा नदी घाट से निकाली गई 200 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पवित्र जल से भरे कलशों को मंदिर परिसर स्थित यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया, जहां पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम में पुरी, ओडिशा से आए पुरुषोत्तम नंद और अन्य प्रतिष्ठित पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ, पूजा और अनुष्ठान संपन्न कराए। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल छाया रहा।

उत्सव को सफल बनाने के लिए मौदा गांव के सभी ग्रामवासी एकजुट होकर तैयारी और आयोजन में लगे हुए हैं। यह गांव की सामाजिक सद्भाव और एकता का शानदार उदाहरण है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

    Spread the love

    Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

    किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *