बहरागोड़ा: शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड के माटिहाना स्थित बीएड कॉलेज परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से एक व्यावहारिक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास का उद्देश्य विद्यार्थियों को आकस्मिक आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए जागरूक और तैयार करना था.
मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपायों को प्रदर्शन के माध्यम से दिखाया. विद्यार्थियों को अग्नि नियंत्रण, प्राथमिक सुरक्षा उपाय, और त्वरित प्रतिक्रिया की विधियाँ सिखाई गईं.
इस मौके पर बीएड कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षकगण और अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे. अभ्यास के माध्यम से सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने पर जोर दिया गया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्रावण की अंतिम सोमवारी पर मनोज तिवारी देंगे संगीतमय प्रस्तुति, जिला प्रशासन भी आमंत्रित