Bahragora: बहरागोड़ा में डॉ. महंती के एकादशाह पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

बहरागोड़ा:  झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने अपने करीबी मित्र और सहपाठी डॉ. उपेंद्र महंती को उनके एकादशाह पर श्रद्धांजलि दी। बहरागोड़ा स्थित उनके आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. षड़ंगी ने डॉ. महंती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

डॉ. षड़ंगी ने कहा कि डॉ. महंती का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने याद किया कि आपातकाल (Emergency) के दौरान डॉ. महंती ने दो वर्षों तक उनके षड़ंगी क्लिनिक में सेवाएं दी थीं। इसके अलावा, बोकारो में ओड़िया समाज और श्री जगन्नाथ मंदिर की स्थापना में भी उनका बड़ा योगदान रहा।

कार्यक्रम में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर असित मिश्रा, निर्मल दुबे, डॉ. बिनी षड़ंगी, सुदीप पटनायक, सागिर हुसैन, जयंत दास, दिलीप राउत, हुकुम महतो, बिनंद जाना और मंटू महंती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, दिसंबर 2028 तक पुनर्विकास पूरा करने का लक्ष्य, वंदे भारत कोचिंग डिपो और थर्ड लाइन योजना की भी समीक्षा

जमशेदपुर :  दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम (उप महाप्रबंधक) मनीष जैन सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों और…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो पुल से बच्चे के साथ नदी में कूदने का महिला ने किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में होने की बात, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time