Nirahua: भाषायी विवाद पर भोजपुरी अभिनेता निरहुआ का कड़ा रुख, कहा – “नहीं बोलता मराठी, दम है तो निकालकर दिखाओ”

मुंबई: महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी भाषा को लेकर चल रही विवादास्पद राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में केवल मराठी भाषा को प्राथमिकता देने की मुहिम तेज़ हो गई है. इसी क्रम में, भोजपुरी अभिनेता, गायक और भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

“मराठी नहीं बोलता, तो निकालकर दिखाओ”
निरहुआ ने कहा, “अगर किसी में ताकत है, तो मुझे मराठी न बोलने के कारण महाराष्ट्र से बाहर निकाल कर दिखाए. मैं वहीं रहता हूं, मराठी नहीं बोलता हूं और यह मेरा अधिकार है. यह देश अनेक भाषाओं और संस्कृतियों की एकता का प्रतीक है. इसे तोड़ने की राजनीति बंद होनी चाहिए.”

“गंदी राजनीति” का आरोप
निरहुआ ने इस पूरे प्रकरण को “गंदी राजनीति” करार देते हुए कहा कि कुछ लोग भाषाई भेदभाव के माध्यम से नफ़रत फैलाने का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “राजनीति जोड़ने के लिए होनी चाहिए, तोड़ने के लिए नहीं. इस देश की सुंदरता उसकी भाषायी विविधता में है, और उसे सम्मान देना हम सभी का दायित्व है.”

राजनीति का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए
अपने बयान में निरहुआ ने यह भी जोड़ा, “राजनीति का असली मकसद लोगों के कल्याण के लिए होना चाहिए, न कि उनके शोषण के लिए. अगर कोई नागरिक एक साथ पांच भाषाएं सीखना चाहता है तो उसे पूरी आज़ादी होनी चाहिए.”

वायरल वीडियो ने भड़काया मामला
यह विवाद उस समय उभरा जब एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड स्थित एक रेस्तरां मालिक के साथ कथित रूप से बदसलूकी की. आरोप है कि उस व्यक्ति ने मराठी में संवाद नहीं किया, जिस पर उसे धमकाया और पीटा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लेकर तीव्र प्रतिक्रियाएं आईं.

अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा करते हुए लिखा, “यह घिनौना है. राक्षस खुलेआम घूम रहे हैं, ध्यान और राजनीतिक प्रासंगिकता की तलाश में हैं. कानून और व्यवस्था कहां है?”

 

इसे भी पढ़ें : Ankita-Vicky: प्रेग्नेंसी की खबरों पर अंकिता-विक्की ने तोड़ी चुप्पी, अपने लेटेस्ट Vlog में बता दी सच्चाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

    झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

    वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time