Bihar: कटिहार में संथाली भाषा और ओल-चिकी लिपि के लिए अध्ययन केंद्र स्थापित करने का निर्णय

कटिहार:  बिहार के प्राणपूर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में आज कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड के खजुरिया प्राइमरी स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर 3 बजे शुरू हुई और इसका मुख्य उद्देश्य संथाली भाषा के पठन-पाठन को बढ़ावा देना था। इस बैठक में पूरे कटिहार जिले में ओल-चिकी अध्ययन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

मुख्य अतिथि ने बताया भाषा का महत्व
बैठक में झारखंड राज्य से आदिम डेवलपमेंट सोसायटी के सचिव बाबु राम सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा, “जानाम रोड़ ओल ते गेयान डाहार ब पांजाया धारती रे होड़ लेका ताहेन ब रिकाया अर्थात मातृभाषा संथाली भाषा और ओल-चिकी लिपि से शिक्षा ग्रहण करेंगे और हम लोग भी अन्य लोगों की तरह शिक्षित व प्रशिक्षित रहेंगे।”

सोरेन ने बताया कि संथाली भाषा को 2004 में भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। नई शिक्षा नीति 2020 में भी इसे मान्यता दी गई, जिससे ओल-चिकी लिपि को यूनिकोड में शामिल किया गया।

अध्ययन केंद्रों की योजना
इस बैठक के निर्णय के अनुसार कटिहार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ओल-चिकी अध्ययन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में स्थानीय छात्रों को संथाली भाषा और ओल-चिकी लिपि में शिक्षा दी जाएगी।

कार्यक्रम में मनोज कुमार मुर्मू, बाबु राम सोरेन के अलावा स्थानीय शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में आगे की कार्यवाही के लिए एक समिति का गठन किया गया, जो केंद्रों के स्थान चयन और संचालन की प्रक्रिया को संभालेगी।

प्रतिक्रियाएँ और महत्व
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल को भाषा संरक्षण और शैक्षिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम संथाली भाषा की पहचान और ओल-चिकी लिपि के प्रसार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : हरियाणा की कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में फरार लगाम निवासी उमेश महतो धनबाद से गिरफ्तार

    स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप मुरी : लगाम निवासी उमेश महतो को धोखाधड़ी के एक मामले में धनबाद से…

    Spread the love

    Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

    पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time