Bihar: किडनी दान पर रोहिणी का तेजस्वी समर्थकों को तगड़ा जवाब, बोलीं – “साबित करो, नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगी”

पटना:  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा है। तेजस्वी यादव के समर्थकों ने आरोप लगाया कि बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता को किडनी दान नहीं दिया। इस पर रोहिणी ने सोशल मीडिया पर चुनौतीपूर्ण पोस्ट शेयर की है।

रोहिणी ने लिखा है कि “गंदी मानसिकता वाले लोग और उनके संरक्षक यह साबित करें कि मैंने किसी के लिए पक्षपात किया या झूठ बोला। अगर यह साबित हो जाता है कि मैंने पिता को किडनी दान नहीं की, तो मैं राजनीति और सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगी।”

रोहिणी ने आगे कहा कि दोषारोपण करने वालों को अपना झूठ साबित न करने पर देश की हर मां-बहन-बेटी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें यह भी कहना होगा कि भविष्य में वे कभी किसी मां, बहन या बेटी के बारे में अपमानजनक या झूठी बात नहीं करेंगे।

रोहिणी आचार्य कुछ साल पहले अपने पिता लालू प्रसाद यादव के किडनी प्रत्यारोपण के समय सुर्खियों में आई थीं। उस समय उनके त्याग और मदद को लेकर उनकी काफी सराहना हुई थी।

कुछ राजनीतिक जानकार इस पोस्ट को राजद और कांग्रेस पर भी निशाना मान रहे हैं। इसका संदर्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ सार्वजनिक सभाओं में अपमानजनक भाषा के उपयोग और भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के हमलों से जोड़ा जा रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

कानपुर से देशभर तक फैला “आई लव मोहम्मद” विवाद, जगह-जगह विरोध, हुई कई गिरफ्तारियां

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Ramgarh : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए नियंत्रण कक्ष के नंबर

चुनाव संबंधी सूचना और शिकायत के लिए आयोग कार्यालय में बना कंट्रोल रूम चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर रामगढ़ : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *